पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गहलोत ने मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण पदक

गहलोत ने मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत. महर्षिदयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के स्पोटर्स बोर्ड द्वारा हाल ही में आयोजित की गई मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सोजत बजरंग दल के प्रमुख कार्यकर्ता नरपतराज गहलोत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक अविनाश जांगिड ने बताया कि प्रतियोगिता में एमडीएसयू अजमेर के बेस्ट बॉक्सर अमितसिंह को पराजित किया।



उन्होंने बताया कि गहलोत का आगामी राष्ट्रीय स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में चयन किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगामी 6 फरवरी को पंजाब के लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जालधंर में होगी। जहां गहलोत राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।