पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीमालिया में दुष्कर्म करने में नाकाम रहने पर युवक ने किशोरी की गर्दन काट दी

भीमालिया में दुष्कर्म करने में नाकाम रहने पर युवक ने किशोरी की गर्दन काट दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पति-प|ी ने महिला को साथ बैठा शराब पिलाई, रस्सी से गला घोंट मार डाला

भास्कर न्यूज | मारवाड़ जंक्शन/खिंवाड़ा (पाली)

मारवाड़जंक्शन थाना क्षेत्र में भीमालिया गांव में शुक्रवार दिन में रमेश चौकीदार (22) ने खेत में अकेली देख एक सोलह वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट की और पेड़ की टहनियां काटने में इस्तेमाल कूट से किशोरी की गर्दन काट दी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के दौरान मृतका की छोटी बहन भी उसके साथ थी, लेकिन आरोपी ने उसे खेत में मवेशी निकालने की बात कहते हुए वहां से भेज दिया।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी देर रात तक तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ गांव निवासी एक व्यक्ति ने भीमालिया गांव में मांगीलाल शर्मा के खेत की रखवाली का काम ले रखा है। खेत में अभी रबी की फसल बुवाई की गई है, जिसकी देखरेख में उसकी प|ी बच्चे भी झोपड़ी बना कर वहीं रहते है। शुक्रवार सुबह यह व्यक्ति अपनी प|ी के साथ खेत में काम कर रहा था, जबकि उसकी सोलह वर्षीया पुत्री रेखा (बदला हुआ नाम) अपनी सात साल की बहन के साथ खेत के दूसरे हिस्से में रखवाली करते हुए मवेशी चरा रही थी। इस दौरान खैरवा के पास गिरधारी जी की ढाणी निवासी रमेश चौकीदार (22) पुत्र राजाराम वहां पहुंचा और छोटी बच्ची को मवेशी निकालने के बहाने वहां से भेज दिया। मौका देखकर आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर आरोपी ने कूट से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।

शेष|पेज19

पहलेभी किया था दुष्कर्म का प्रयास : पुलिसको पता चला है कि आरोपी रमेश चौकीदार पिछले कुछ समय से किशोरी पर बुरी नीयत रखता था, जिसने पूर्व में भी एक-दो बार किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़ में आने के बाद मामले में और तथ्य पता लगेंगे।

इज्जत बचाने के लिए किशोरी भिड़ी तो बाल भी नोच लिए

आरोपीने किशोरी से पहले मारपीट की और बाल पकड़ कर उसे नीचे पटक दिया। दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के सिर के बाल नोच लिए, जिससे बाल का गुच्छा बाहर निकल गया। यह देख आरोपी ने उसकी गर्दन पर कूट से वार किए, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गई। आरोपी को भागते हुए मृतका के पिता ने देख लिया, जिसने बेटी का शव पड़ा देख