- Hindi News
- चौकीदार सोता रहा, चोर 33 लाख का डोडा ले गए
चौकीदार सोता रहा, चोर 33 लाख का डोडा ले गए
सोजतमार्ग पर रेलवे घुमटी के निकट स्थित ठेकेदार के गोदाम का शटर तोड़ कर गुरुवार रात चोर करीब 33 लाख रुपए कीमत का डोडा पोस्त ले गए। घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह ताले टूटे हुए मिलने पर हुआ, जबकि घटनास्थल के आसपास ट्रक के टायरों के निशान पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि रात के समय गोदाम की सुरक्षा के लिए चौकीदार रहता है, लेकिन उसे भी घटना का पता नहीं लगा। ऐसे में पुलिस को यह मामला संदिग्ध लग रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार आबकारी विभाग से लाइसेंस लेकर शहर में डोडा पोस्त के ठेकेदार ने सोजत मार्ग पर रेलवे घुमटी के निकट गोदाम लगा रखा है। गोदाम पर काम करने वाले दिग्विजयसिंह की ओर से शुक्रवार को कोतवाली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि गुरुवार रात चोरों ने गोदाम के ताले तोड़ दिए और वहां से 40 किलोग्राम वजन के 75 बोरे ले गए। पाली में डोडा पोस्त की कीमत 1100 रुपए प्रति किलोग्राम है। चोर इस गोदाम से 3 हजार किलोग्राम की मात्रा में डोडा पोस्त ले गए, जिनकी कुल कीमत 33 लाख रुपए बताई गई है। ठेकेदार फर्म का कहना है कि चोर ट्रक में भर कर डोडा पोस्त के बोरे ले गए। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को यह मामला संदिग्ध लग रहा है।
इसलिएलग रहा है यह मामला संदिग्ध
सोजतमार्ग के रेलवे गुमटी के पास एक होटल के पास ठेकेदार ने डोडा पोस्त का गोदाम किराए पर ले रखा है। यहां दिन-रात ठेकेदार के आदमी रहते हैं, जबकि रात को सुरक्षा के लिए चौकीदार भी रहते हैं। पुलिस का मानना है कि गुरुवार रात चोर ट्रक में डाल कर बोरे ले गए तो 40 किलोग्राम वजन वाले 75 बोरों को गोदाम से लाने और ट्रक में डालने की घटना में कम से कम पांच-छह व्यक्ति शामिल होंगे। शेष|पेज13
औरइस काम को करने में आरोपियों को कम से कम दो-तीन घंटे का समय तो लगा होगा। ऐसे में यह कैसे संभव: हो सकता है कि चौकीदार को घटना का पता नहीं लगा।
पूर्वमें भी गोदाम से चोरी हो चुका है डोडा पोस्त
शहरके नया गांव के निकट ठेकेदार के गोदाम से पूर्व में भी डोडा पोस्त की खेप चोरी हो चुकी है। 2010 में तो इतनी ही मात्रा में डोडा पोस्त चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसकी जांच में कई पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगे थे। हालांकि साफतौर पर कोई नहीं बोल रहा है, लेकिन बताया जा रहा है कि डोडा पोस्त की अवैध रूप से कालाबाजारी भी