- Hindi News
- वार्ड 31 से 35 का रूबरू कार्यक्रम आज शिववाड़ी में
वार्ड 31 से 35 का रूबरू कार्यक्रम आज शिववाड़ी में
नगरपरिषद के चुनाव नजदीक हैं। इससे पहले स्मार्ट वार्ड से लेकर स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जनता का एजेंडा क्या है। जनता निगम के घोषणा पत्र में क्या चाहती है। वार्डों की मूलभूत समस्याएं वहीं की वहीं हैं। क्यों नहीं हो पाई समस्याएं दूर।
इस तरह के तमाम सवालों के जवाब के लिए दैनिक भास्कर जिम्मेदारों को एक मंच पर लाकर जनता से करवा रहा है रूबरू, ताकि आपका वार्ड और आपकी बात हो सके। रूबरू कार्यक्रम शनिवार शाम 5.30 बजे नृसिंह सिनेमा के पास स्थित शिववाड़ी में रखा गया है। कार्यक्रम में परिसीमन में बाद बने एक वार्ड के आधार पर नवगठित वार्ड 31, 32, 33, 34 35 के पार्षदों के साथ जनप्रतिनिधि इन वार्डों के नागरिक शरीक होंगे। कार्यक्रम में आमजन की ओर से रखी जाने वाली समस्या सुझावों के आधार पर भास्कर की ओर से हर वार्ड का घोषणा पत्र तैयार होगा। शनिवार को होने वाले रूबरू कार्यक्रम में परिसीमन के बाद नए बने वार्ड जिसमें वार्ड 31 के पठान कॉलोनी, रज्जाक कॉलोनी, नया गांव की सभी बस्ती, टांसपोर्ट नगर, सोहन जी की ढाणी, बंजारों की ढाणी, विनायक कॉलोनी, एमएस कवाड़ स्कूल।
शेष|पेज13
वार्ड32 के सोजत रोड, बांगड़ कॅालेज क्षेत्र, ब्रह्मा विहार, राजपूत छात्रावास, रेनबो स्कूल, बसंत विहार जनता कॉलोनी। वार्ड 33 के राजेंद्र सिनेमा से मुख्य गुरुद्वार मार्ग, बांगड़ अस्पताल के पीछे नहर रोड, सीरवी छात्रावास, आर्दश नगर, बजरंग नगर जनता कॉलोनी। वार्ड 34 के अंबेडकर सर्कल, गीता भवन, सोमनाथ मंदिर रोड, भेरूघाट, कुम्हारों का उपरला बास, प्रभाकर कॅालेज, सिपाहियों का बास, कुम्हारों का बास, गोदाई जाव, भालावतो का बास, पिंजरों का बास, भटवाडा बास का भाग भीलों का छोटा बड़ा बास। वार्ड 35 के जोधपुरिया बास बड़ा बास, प्यारा चैक, बाईसी बाजार, बोहरों की ढाल, टांको का बास, घांचियों का बास, ब्रहमपूरी, हनुमान गली, जय हिंद पोल, सोलंकिया बास, लोढ़ो का बास, देवजी का बास, श्री राम मार्केट, शाहजी चोक धौला चौतरा के नागरिक सुझाव रखेंगे।