- Hindi News
- डिस्ट्रिक्ट क्लब की तर्ज पर तैयार होगा सोजत क्लब
डिस्ट्रिक्ट क्लब की तर्ज पर तैयार होगा सोजत क्लब
यहां के सोजत क्लब की दुर्दशा की खबर को भास्कर द्वारा प्रकाशित करने के बाद प्रशासन ने इसकी सुध ली हैं। जिसके तहत सोजत स्पाेर्ट्स सोसायटी की बैठक अध्यक्ष एसडीएम राधेश्याम प्रथम की उपस्थिति में उपखण्ड कार्यालय में सोसायटी के सदस्यों की बैठक आयोजित कर सोजत क्लब में खेल गतिविधियों को पुन: सुचारू कर इसकी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए गहनता से विचार विमर्श किया गया। सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट जसववंतराज सिंघवी, गिरवरसिंह राठौड़, हेमंत सिंघवी, कैलाश अखावत, छोटूलाल पित्ति आदि की उपस्थिति में सोजत क्लब के आगामी 30 वर्षो में रख-रखाव एवं इसकी जरूरतों पर विचार कर इसके लिए फंड जुटाने पर भी गहन मंथन किया गया। एसडीएम ने इस क्लब को पाली के डिस्ट्रिक्ट क्लब जैसा बनाने की पूरी कोशिश करने की बात कहीं। इसके साथ ही सोजत क्लब में असामाजिक तत्वों शराबियों को हटाने के लिए यहां पर सुचारू रूप से गार्ड लगाने का भी प्रस्ताव लिया गया। क्लब के सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी करने पर भी विचार किया गया।