पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार सिर्फ झूठे वादे कर रही हैं : कुमावत

सरकार सिर्फ झूठे वादे कर रही हैं : कुमावत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा सरकार के एक साल पर कांग्रेसियों का उबाल

काग्रेसपार्टी के प्रदेश सचिव राजेश कुमावत ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ वादे करती और उनके झूठे वादों में जनता गई थी। मगर अब सभी को वास्तविकता का पता गया हैं। आने वाले पंचायत चुनाओ में उसका जबाव जनता देगी। उन्होंने कहा कि एक और जहां महंगाई बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी के कारण भी युवा आत्महत्याएं कर रहे है। इस अवसर पर जाडन सरपंच नारायणसिंह राठौड़, जिला परिषद सदस्य पोपट पटेल, खारची के पूर्व सरपंच लक्ष्मीनायण तंवर, सोजत कांग्रेस नेता रतन पंवार, पूर्व पार्षद गजेंद्र सोनी, रूपाराम पंवार, वार्ड पंच ढगलाराम चौकीदार आदि मौजूद थे। इससे पूर्व कुमावत का स्वागत का भी किया गया।

फालना|प्रदेश कांग्रेससचिव सोमेन्द्र गुर्जर नगर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सैन के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के कुशासन जन विरोधी निर्णय एवं जनता के साथ किये गये वादों की शून्य उपलब्धि के कारण नगर कांग्रेस कमेटी खुडाला - फालना द्वारा नगर के सभी वार्डों में वाहन रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें सैकडों लोगों ने भाग लिया तथा प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम पुलिस प्रशासन के मार्फत ज्ञापन दिया। रैली के पश्चात धरना स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव सोमेन्द्र गुर्जर ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिर्फ वादे किए लेकिन कार्रवाई एक पर भी नहीं की।



ांग्रेस द्वारा प्रारंभ की गई मुफ्त दवा एवं जांच योजना, रिफाइनरी, मेट्रो के प्रति उदासीनता अपनाकर भाजपा ने ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। अपराध के क्षेत्र में भी अब राजस्थान देश में चौथे नंबर पर आने लगा है। अंत में नगर अध्यक्ष अशोक सैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर पार्षद मुकेश अग्रवाल, महिपालसिंह राजपुरोहित, कमालुद्दीन, अनिल बैरवा, मन्नाराम, भैराराम, कपूराराम, सोहन सागर, कैलाश कंवर, पंचायत समिति सदस्य रमेश मीणा, सादड़ी कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मेवाड़ा, यशपालसिंह राजपुरोहित शिवतलाव, चन्दनसिंह राजपुरोहित, शैतानसिंह, साबिर भाई छीपा आदि मौजूद थे।

सोजत| राज्यकी भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शनिवार को यहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर प्र