पीकअप की टक्कर से कांस्टेबल घायल
सोजत रोड . थानाक्षेत्र के सिसरवादा - भैंसाणा के बीच शनिवार सायं को पीकअप बाईक की आमने सामने टक्कर से एक कांस्टेबल घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सोजत सिटी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सोजत रोड पुलिस थाने में कार्यरत कांस्टेबल सवाई सिंह बाईक पर भैंसाणा से सोजत रोड की तरफ रहा था। रास्ते में पीक अप चालक ने तेज गति लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक के टक्कर मार दी।