पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन की बात पर थानेदार डॉक्टर भिड़े

वाहन की बात पर थानेदार डॉक्टर भिड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो बार हुई थानेदार-डॉक्टर में जोरदार बहस

शनिवारसुबह साढ़े आठ बजे सीओ सोजत बीएल सिसोदिया थानाप्रभारी मोतीराम चौधरी पुलिस दल और मृतका के परिजनों के साथ मुक्तिधाम स्थित मोर्चरी के बाहर पहुंच गए। सरकारी अस्पताल में गठित मेडिकल बोर्ड को बुलाने के लिए कांस्टेबल को सीनियर सर्जन डॉ. एसएस शेखावत के निवास पर भेजा गया। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर ने मोर्चरी तक आने के लिए वाहन मांगा, लेकिन पुलिस ने उपलब्ध नहीं कराया। दो घंटे तक इंतजार के बाद थानेदार ने डॉक्टर के मोबाइल पर फोन कर मोर्चरी तक आने बात कही, लेकिन इस मसले को लेकर उनके बीच मोबाइल पर खासी बहस हुई। आखिरकार पुलिस ने किसी तरह से वाहन भेज डॉक्टर को मोर्चरी तक बुलाया। इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर से मृतका के आयु प्रमाण पत्र देने की बात कही। इस पर डॉक्टर ने शव का एक्स-रे कराने के बाद ही प्रमाण पत्र देने की बात कही, जिसको लेकर भी दोनों में जोरदार बहस हुई।

डॉक्टरने नाजायज मांग कर परिजनों को परेशान किया-थानेदार

^किशोरीकी हत्या के मामले की गंभीरता काे देखते हुए पुलिस ने शुक्रवार शाम मेडिकल बोर्ड से पीएम करने का आग्रह किया था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वारदात के बाद से मृतका के परिजन रिश्तेदारों ने खाना भी नहीं खाया था। शनिवार सुबह मोर्चरी तक आने के लिए डॉक्टर ने जीप या कार भेजने की जिद की, जिसका कानून में कोई प्रावधान नहीं है। दो घंटे इंतजार के बाद आखिरकार अन्य वाहन भेजकर डॉक्टर को बुलाया गया। शव का एक्स-रे लेना चिकित्सा विभाग को आवश्यक लगा होगा, मुझे तो नही लगा। अनावश्यक भाग-दौड़ कराकर पुलिस परिजनों को भी परेशान किया। -मोतीराम चौधरी, थानाप्रभारी, मारवाड़ जंक्शन

मेरेपास वाहन नहीं था तो मांगा- डॉक्टर

^मेरेपास खुद का अथवा सरकारी वाहन भी नहीं था। अस्पताल से मुक्तिधाम की मोर्चरी दूर है तो मैंने वाहन मंगवाया था। रही बात शव का एक्स-रे कराने की तो आयु संबंधी प्रमाण पत्र देने पर न्यायालय में कई तरह की तकनीकी परेशानी सामने आती है। पाली में सीनियर डॉक्टर विभाग के अफसरों के मार्गदर्शन लेने के बाद मैंने शव का एक्स-रे कराने की बात कही। अस्पताल में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन नहीं होने के कारण शव अस्पताल लाकर एक्स-रे किया गया। बाद में तुरंत ही पोस्टमार्टम कर शव सौंप दिया। -डॉ.एसएसशेखावत

दो बार हुई थानेदार-डॉक्टर में जोरदार बहस

शनिवारसु