आरक्षण का निर्धारण आज
पाली. जिलेमें पंचायत आम चुनाव 2015 के आरक्षण व्यवस्था के संबंध में जिला परिषद सदस्यों पंचायत समिति प्रधानों के आरक्षण का निर्धारण रविवार को जिला परिषद सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रमानुसार जिला परिषद सदस्यों के आरक्षण का निर्धारण रविवार को सवेरे 11.30 बजे, पंचायत समिति प्रधानों के आरक्षण का निर्धारण दोपहर 3 बजे किया जाएगा। वहीं पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण का निर्धारण 15 दिसंबर सवेरे 11.30 बजे जिला परिषद सभागार में होगा। पंचायती राज संस्थाओं के सरपंचों वार्ड पंचों के वार्डों के आरक्षण के लिए लाॅटरी संबंधित पंचायत समिति सभागार में निकाली जाएगी। यह लाॅटरी जैतारण, मारवाड़ जंक्शन सुमेरपुर पंचायत समिति में 16 दिसंबर, रायपुर, रानी, बाली पाली पंचायत समिति में 17 दिसंबर तथा सोजत, देसूरी रोहट पंचायत समिति में 18 दिसंबर को निकाली जाएगी, जिसमें सभी संबंधित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भाग लेंगे।