- Hindi News
- स्वतंत्रता सेनानी के कृषि फार्म का मुख्यद्वार चोरी
स्वतंत्रता सेनानी के कृषि फार्म का मुख्यद्वार चोरी
पाली. पाली-सोजतमार्ग नेशनल हाईवे पर स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व. खूमाराम ओड के कृषि फार्म का मुख्यद्वार मंगलवार रात चोर चुराकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने कुछ कबाड़ियों को बुलाकर पूछताछ भी की, मगर इस बारे में सुराग नहीं मिला है। सदर थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। नेशनल हाईवे पर आबाद इंद्रा नगर गांव की सरहद में स्वतंत्रता सेनानी स्व. खुमाराम ओड का कृषि फार्म है। इसकी देखभाल उनके परिजन करते हैं। मंगलवार रात चोरों ने फार्म हाउस का करीब ढाई क्विंटल वजनी लोहे के मुख्यद्वार को चोर चुराकर ले गया। फार्म हाउस पर कृषि कार्य करने वाले झूंझाराम पटेल ने इस बारे में बुधवार को जानकारी फार्म हाउस के मालिक पार्षद दिलीप ओड को दी।
मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाने से पुलिस ने मौका देखा तथा पार्षद ओड की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।