पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता ने मिलकर बनाया अपने वार्ड का मैनिफेस्टो

जनता ने मिलकर बनाया अपने वार्ड का मैनिफेस्टो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों ने बेबाकी से कहा इस बार चुनना होगा स्मार्ट पार्षदों को

^वार्ड में अतिक्रमणकारियों द्वारा रोड पर अवैध अतिक्रमण करने से रोड छोटी हो चुकी है। इस कारण रोड से वाहन निकालना भी मुश्किल हो चुका है। अतिक्रमियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। -राजेंद्रसिंह

^वार्ड में गंदे पानी की नालियों का निर्माण होना चाहिए। साथ ही सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश की समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाए। बोर्ड की ओर से इस समस्या पर ध्यान देना जरूरी है। -नरपतसिंह

^वार्ड को स्मार्ट बनाने के लिए सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश की समस्या से मुक्ति दिलानी होगी। साथ ही सड़कों के साथ-साथ सीवरेज लाइन की भी आवश्यकता है। -प्रकाश चौधरी

^वार्ड में घरों के ऊपर से गुजरते बिजली के तारों के कारण लोग घरों पर निर्माण नहीं करा सकते हैं। साथ ही वार्ड में आए दिन बेसहारा गोवंश का जमावड़ा रहने से गलियों में गंदगी पड़ी रहती है। -चंद्रिका शर्मा

^मोहल्ले के लोगो की ओर से कचरा फेंकने से नहर का पानी गंदा हो जाता है, जिसे हम पीने के काम लेते हैं। नहर के सहारे दीवार करवाई जाए तो पानी गंदा होने से बचेगा। -घनश्याम भाटी

^वार्ड में कोई भी सड़क बने तो सीसी रोड का ही निर्माण होना चाहिए। इससे पानी भरने पर सड़क के टूटने की समस्या नहीं आएगी। सड़क गारंटी पीरियड की अवधि निर्धारित की जानी चाहिए। -सुरेंद्र परमार

^बांगड़ कॉलेज के सामने बना रखा प्राईवेट बस टैक्सी स्टैंड के साथ-साथ ठेलों के रास्ते पर ही खड़े रहने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। -सुखसिंह आउवा

^वार्ड में नहर आम रास्ते के बीच कोई दीवार नहीं होने से कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके साथ ही मोहल्ले के लोग गंदगी भी नहर में ही डालते हैं। नहर को ढ़क दिया जाए तो अच्छा है। -रमेश सरगरा

^पानी का प्रेशर नहीं हाेने से घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। नए बोर्ड को लोगों के घर-घर तक पीने का पानी पहुंच सके, इसकाे लेकर प्रयास करना होगा। -उमा राजपुरोहित

^वार्ड को स्मार्ट बनाने के लिए नए पार्षद को वार्ड में रोड लाईट सीवरेज लाइन जैसी मूलभूत सुविधा पर ध्यान देना होगा। इसके साथ ही नए पार्षद को हर महीने लोगों की समस्या को भी जानना होगा। -विजयराज चौहान

^वार्ड में कोई भी निर्माण हो तो पार्षद द्वारा निर्माण की गुणवत्ता को जांचा जाए। साथ ही सभी क्षेत्र में वार्