मेले की तैयारी शुरू
मेले की तैयारी शुरू
सोजत| समीपवर्तीरामासनी बाला ग्राम से सटे मोडी भाकरी स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के आयेाजन को लेकर मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर आयोजन स्थल को लेकर ग्रामीणों पदाधिकारियों ने श्रमदान किया। उन्होंने उबड़-खाबड़ रास्ते पर झिकरा डालकर सही किया कंटीली झाड़ियों को हटाया। इस अवसर पर समाजसेवी कन्हैयालाल ओझा, कल्याणसिंह राजपुरोहित आदि मौजूद थे।