- Hindi News
- जिलेभर में गाजेबाजे के बीच केक काट कर बालिका जन्मोत्सव मनाया
जिलेभर में गाजेबाजे के बीच केक काट कर बालिका जन्मोत्सव मनाया
बेटियों के जन्म पर मनाई खुशियां
बालिकाजन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में कई कार्यक्रम आयेाजित किए गए। खोखरा ग्राम में सरपंच मैना देवी मेवाड़ा की अगुवाई में ग्राम समन्वयक जशोदा कंवर ने बालिकाओं के जन्म पर केक काट कर उनके जन्म दिन की बधाई दी। मंडला ग्राम में सरपंच नारायणलाल सीरवी की अध्यक्षता में 13 बालिकाओं के जन्म पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम समन्वयक जीन कंवर ने महिलाओं को छोटे बच्चों की देखभाल करने के तरीके समझाए। धीनावास ग्राम में सरपंच परमेश्वर खत्री की उपस्थिति में ग्राम समन्वयक सीमा दवे पूर्णिमा सोनी की उपस्थिति में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शनिधाम ट्रस्ट मिशन पूर्ण शक्ति के द्वारा नवजात बालिकाओं को 500-500 रुपए तथा पीले रंग का ओढ़ना ओढ़ाया गया। इस अवसर पर एएनएम वीणा गुप्ता, आनंद कंवर, संतोष, शिवलाल सेन आदि मौजूद थे।
खिंवाड़ा.कस्बेके आंगनवाड़ी केंद्र पर मंगलवार को केक काटकर बालिका जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम समन्वयक पुष्पलता, आंगनवाडी कार्यकर्त्ता संतोष कंवर, सुकियादेवी, विनोद कंवर आदि मौजूद थे। इसी तरह गजनीपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच जगाल कंवर ग्राम समन्वयक पदम कंवर, ग्रुप सचिव राजेंद्रकुमार की उपस्थिति में बालिका जन्मोत्सव मनाया गया।
देसूरी.देसूरीप्रधान बुद्धकंवर चौहान ने कहा कि बेटी अनमोल है। इसे बचाना मानव का मुख्य धर्म है। वे मंगलवार को बेटी जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस मौके पर सरपंच मोतीलाल चौधरी ने बालिका शिक्षा पर बल दिया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रमोदपालसिंह मेघवाल, महिला समन्वयक प्रमिला मेघवाल, ममता गर्ग, ग्रुप सचिव सत्यनारायण दायमा आदि मौजूद थे।
घाणेराव.ग्रामपंचायत में मंगलवार को मिशन पूर्ण शक्ति केन्द्र के तत्वावधान में बालिका जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर ग्राम समन्वयक दिव्य बोहरा ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। इस अवसर पर आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी आदि मौजूद थे।
जैतारण.ग्रामपंचायत गरनिया की आंगनवाडी केंद्र संख्या दो पर मंगलवार को बालिका जन्मोत्सव पर केक काटकर 12 बालिकाआें का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर संरपच सीमा कंवर, ग्राम समन्वयक सुमनलता, संतोष कंवर, भगवतीदेवी, रेखा वैष्णव, भंवरी देवी आदि मौजूद थे।