अवैध चूना पत्थर से भरा ट्रैक्टर जब्त
शहरसे सटे बापी पट्टा खान क्षेत्र के निकट मुख्य सड़क पर मंगलवार दोपहर खान से अवैध रूप से चुनाई पत्थर (मेसेनरी स्टोन) भर कर ले जाते पाए जाने पर ट्रैक्टर को जब्त कर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
एमई कमलेश बारेगामा ने बताया कि बापी पट्टा खान क्षेत्र में पत्थर खनन करने पर राेक होने के बावजूद पिछले कुछ दिनों से यहां पर अवैध खनन होने की शिकायत मिल रही थी। मंगलवार दोपहर उक्त स्थान से अवैध खनन होने की सूचना मिलने पर खनिज विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया। बापी पट्टा क्षेत्र की मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर में अवैध रूप से मेसेनरी स्टाेन भरकर ले जाते पाए जाने पर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। आरोपी ट्रैक्टर चालक नरपतराज पुत्र रामचंद्र माली निवासी सोजत के विरुद्ध मामला दर्ज किया।