पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माली समाज का सामूहिक विवाह 28 अप्रैल को

माली समाज का सामूहिक विवाह 28 अप्रैल को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालीसमाज सोजत की बैठक अध्यक्ष ताराचंद टांक की अध्यक्षता में पिचका भवन में आयोजित की गई। बैठक में सामूहिक विवाह आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया। प्रवक्ता लक्ष्मणराम पालरिया ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 28 अप्रैल को सामूहिक विवाह करने का निर्णय किया गया। इस अवसर पर विवाह समिति के संयोजक लक्ष्मणराम गहलोत, चौधरी रामचंद्र खेजड़ा, ताराचंद टांक, मंगलाराम डीडी, नैनाराम टांक तथा राजेन्द्र चौहान आदि मौजूद थे।