छात्रा भावना का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
समीपवर्ती हिंगावास ग्राम की बालिका का राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में चयन हुआ है। संस्था प्रधान मोहम्मद रफीक ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्रा भावना सीरवी का नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कुछ ही दिनों बाद छात्रा भावना भरतपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए जाएगी।