कंटालिया बांध में चार माह का पानी
सोजत रोड में एसई ने देखी पेयजल व्यवस्था
जलदाय विभाग जुटा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुधारने में
भास्करन्यूज| सोजत रोड
कस्बेमें पेयजल संकट से निपटने के लिए जलदाय विभाग ने तैयारियां कर ली है। दैनिक भास्कर के 14सितम्बर के अंक में सोजत रोड में पेयजल संकट 15 सितम्बर के अंक में सोजत रोड में नहीं सुधरी पेयजल आपूर्ति शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर कस्बे में जलदाय विभाग द्वारा पेयजल वितरण में बरती जा रही उदासीनता लापरवाही को उजागर किया था।
सोमवार को जलदाय विभाग के एसई आई.सी.जैन सोजत रोड कस्बे पहुंचे पेयजल व्यवस्था के हालात जाने। एसई जैन सहित जलदाय विभाग की टीम कंटालिया स्थित बांध पर भी गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सोजत रोड कस्बे की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश कार्मिकों को दिए। जलदाय विभाग ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने के लिए लीकेज को दुरुस्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया। सोमवार को कंटालिया बांध सहित अन्य स्रोतों से पानी उपलब्ध हो जाने पर कस्बे के करीब 6 जोन में 9 दिन के बाद पेयजल आपूर्ति हुई। लम्बे अंतराल के बाद पानी मिलने से आमजन ने राहत महसूस की। सोमवार को सुभाष मार्ग में टैंकर से जलापूर्ति की गई। गौरतलब है कि जलदाय विभाग द्वारा समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं किए जाने से सोजत रोड में पेयजल संकट के हालात पैदा हो गए थे। कस्बे में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। कस्बे में 96 घंटे के अंतराल से पेयजल आपूर्ति होनी थी वो बढ़ते-बढ़ते 216 घंटे के अंतराल तक पहुंच गई। लंबे अंतराल से पेयजल आपूर्ति होने से आमजन को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। शेष|पेज13
जलदायविभाग के अधिकारी व्यवस्था में सुधार को हवाला देते रहे, लेकिन हालात विकट होते गए। भास्कर में आमजन से जुड़ी इस समस्या को उजागर करने के बाद जलदाय विभाग के अधिकारी हरकत में आए ओर दो दिन के प्रयास के बाद कुछ हद तक व्यवस्था को सुधारने में सफल रहे हैं। रविवार सोमवार को जहां कुछ गली-मोहल्लों में टैंकर से पानी उपलब्ध करवाया गया। वहीं कंटालिया बांध अन्य स्रोतों से पानी एकत्रित कर कस्बे में पेयजल आपूर्ति की गई।
96 घंटे में पेयजल आपूर्ति में अभी लग सकता है समय
कस्बेमें बिगड़ी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने के लिए जलदाय विभाग को अभी कुछ समय लग सकता है। सोजत र