पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोजत में हिंदी दिवस पर गोष्ठी संपन्न

सोजत में हिंदी दिवस पर गोष्ठी संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदीदिवस के अवसर पर रविवार सायं स्थानीय शंकर बाग में नगर के साहित्यकारों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। वीरेंद्र लखावत ने कहा कि सभी अपने हस्ताक्षर हिंदी में ही करें। उन्होंने सुझाव दिया कि सुप्रीम कोर्ट सहित उच्च न्यायालयों में कोर्ट के निर्णय भी हिंदी भाषा में दिया जाने चाहिए। कैलाशदान चारण ने हिंदी में लिखिए, बोलिए रचना प्रस्तुत की। इस मौके पर अमरसिंह राजपुरोहित ने राष्ट्र भक्ति गीत प्रस्तुत किया। गोष्ठी में पंडित माधव शास्त्री, नवनीत राय, डॉ.श्रीलाल, सुरेश ओझा, हीरालाल आर्य, अब्दुल समद राही, रशीद आदि मौजूद थे।

सुमेरपुर.कृषिकॉलेज एवं कृषि अनुसंधान उपकेंद्र में रविवार को हिंदी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। अधिष्ठाता डॉ. बी.एस. भीमावत ने बताया कि कॉलेज में गत दो सप्ताह से हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा था। जिसमें डॉ. राजेंद्र राठौड़ के निर्देशन में विभिन्न समूहों में हिंदी पर कार्यशालाएं आयोजित की गई। कॉलेज के सहायक अधिष्ठाता डॉ. राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि हिंदी हमारी भाषा ही नहीं अपितु हमारी संस्कृति का द्योतक है। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद थे।

> सुमेरपुर. कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के पदाधिकारी एवं प्रस्तुति देती छात्राएं। फोटो|भास्कर