- Hindi News
- पुलिस ने दिखाया वर्दी का रौब, गर्भवती सहित महिलाओं से मारपीट!
पुलिस ने दिखाया वर्दी का रौब, गर्भवती सहित महिलाओं से मारपीट!
मकान खाली कराने ही आई थी पुलिस
^पुलिसकर्मीकस्बे के एक प्रभावशाली के कथित दबाव में सोमवार सुबह हमारा मकान खाली कराने की नीयत से आए थे। इस दौरान मेरा पति भी घर पर नहीं था। पुलिसकर्मी उस व्यक्ति के दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए मकान में घुस गए और मेरी गर्भवती पुत्रवधू को घसीटते हुए जीप तक ले गए। पुलिसकर्मी उन्हें धमका भी रहे थे और बदसलूकी भी कर रहे थे। यदि पुलिसकर्मी मुकदमे में मुझे मेरे चारों पुत्र को गिरफ्तार करने आए थे तो जीप में बैठा कर क्यों छोड़ा? पुलिसकर्मियों की मंशा हमें जीप में बैठाकर ले जाने के बाद मकान का कब्जा दूसरे को सौंपने की थी। -मोईना बानो, पीड़ितपरिवार की मुखिया
मकानखाली कराने नहीं, आरोपियों को पकड़ने गए थे पुलिस
सोजतरोडएसएचओ दौलतराम चौधरी का कहना है कि पिंडवाड़ा निवासी हेमंत सोनी ने गत 14 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अब्दुल गफ्फार से 32 लाख रुपए में मकान खरीदा था, जिसकी मोईना बानो प|ी अब्दुल गफ्फार ने रजिस्ट्री कराई थी। रिपोर्ट में आरोप है कि रजिस्ट्री कराने के बाद अब्दुल गफ्फार ने मकान खाली कर कब्जा उसे सौंप दिया, लेकिन बाद में ताले तोड़ कर परिवार के छह लोग फिर से मकान में घुस गए। आरोप है कि परिवार के लोगों ने मकान की दरवाजा-खिड़कियां अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस ने इस मामले को आईपीसी की धारा 143, 448, 379,427 में दर्ज कर आरोपी अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार कर लिया। चोरी के इस मामले में उसकी प|ी चारों पुत्र की गिरफ्तारी बाकी है, जिन्हें पकड़ने के लिए सोमवार सुबह पुलिस दल मौके पर गया था। महिलाओं के हंगामा मचाने पर पुलिस दल वहां से लौट आया।