पर्यावरण की रक्षा हमारा कर्तव्य : टांक
सोजत| मेहंदीव्यापार संघ सोजत के अध्यक्ष मोहनलाल टांक ने कहा कि मानव द्वारा प्रकृति के साथ किए जा रहे खिलवाड़ के कारण कश्मीर केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदाएं जैसी दुखद घटनाएं देखने को मिल रही है। वे सोमवार को आदर्श विद्या मन्दिर सोजत परिसर में सोजत महोत्सव के तहत आयोजित तुलसी के पौध वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से जनहानि के साथ-साथ भारी आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। इस अवसर पर 500 तुलसी के पौधे वितरित किए गए। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद भाटी, पुष्पतराज मुणोत, अभिनव कला मंच के अध्यक्ष गोरधनलाल गहलोत, वीरेंद्र लखावत, सचिव चेतन व्यास आदि आदि मौजूद थे।
सोजत. तुलसी के पौधे वितरित करते अतिथि।