- Hindi News
- जिला परिषद सदस्यों के आरक्षण का निर्धारण 14 को
जिला परिषद सदस्यों के आरक्षण का निर्धारण 14 को
जिलेमें पंचायत आम चुनाव 2015 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित गुप्ता ने बुधवार को पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण व्यवस्था के संबंध में संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया। संशोधित कार्यक्रमानुसार जिला परिषद सदस्यों के आरक्षण का निर्धारण 14 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे, पंचायत समिति प्रधानों के आरक्षण का निर्धारण दोपहर 3 बजे पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण का निर्धारण 15 दिसंबर सुबह 11.30 बजे जिला परिषद सभागार में किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास पंचायती राज विभाग जयपुर के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं के सरपंचों वार्ड पंचों के वार्डों के आरक्षण के लिए लाॅटरी संबंधित पंचायत समिति सभागार में निकाली जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह लाॅटरी जैतारण, मारवाड जंक्शन सुमेरपुर पंचायत समिति में 16 दिसंबर, रायपुर, रानी, बाली पाली पंचायत समिति में 17 दिसंबर तथा सोजत, देसूरी रोहट पंचायत समिति में 18 दिसंबर को निकाली जाएगी।