अवैध खनन पर 26 हजार का जुर्माना
सोजत | खनिजविभाग सोजत द्वारा मंगलवार को शहर से सटे बापी पट्टा क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 26 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया। एमई कमलेश बारेगामा ने बताया कि उक्त क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर मंगलवार को फोरमैन विकास महर्षि को मय पुलिस जाब्ता भेजा गया था। वहां से मेसोनरी स्टोन भर कर ट्रैक्टर में परिवहन कर ले जा रहे नरपतराज माली का ट्रैक्टर जब्त किया था। जिसकी बुधवार को पैनल्टी रसीद काटी गई तथा 26 हजार 150 रुपए का जुर्माना वसूला गया।