पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक, 6 को कारण बताओ नोटिस

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक, 6 को कारण बताओ नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार द्वारा चलाए जा रहे स्कूल निरीक्षण कार्यक्रम में बुधवार को विद्यालयों की जांच करने पहुंचे बीईईओ चूनाराम मकवाना को कई अनियमितताएं मिली। निरीक्षण में 6 अध्यापक अनुपस्थित मिले तथा स्कूलों के रिकाॅर्ड संधारण मिड डे मिल में भी खामियां पाई गई। बीईईओ मकवाना ने बताया कि बुधवार को राउप्रावि चौकीदारों की ढाणी बिलावास, राउप्रावि चामडियाक, राबाउप्रावि रूपनगर थरासनी, राउप्रावि थरासनी, राउप्रावि रामासनी सान्दवान का निरीक्षण किया गया। चाैकीदारेां की ढाणी, चामडियाक रूपनगर थरासनी के विद्यालयों में कई अव्यवस्थाएं मिली। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान अध्यापक सोहनलाल, बालकृष्ण परिहार, प्रेमचंद परिहार, सोहनलाल माली, शंकरदास, अध्यापिका रूकमणि देवी चौधरी अनुपस्थित मिली। इन सभी अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।