पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें

व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली . शहर में मंगलवार रात ज्वेलर दीपक सोनी की गोली मारकर हत्या करने एवं बीच बचाव में आए छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कुलदीपसिंह ऋषिपालसिंह कुंपावत पर फायरिंग करने की घटना के विरोध में जिलेभर के सर्राफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बांगड़ कॉलेज के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज प्राइवेट बसों में तोड़फोड़ का प्रयास किया। पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा।

नारे बाजीकर पुलिस के खिलाफ जताया आक्रोश

सोजत| पाली में ज्वेलर दीपक सोनी की हत्या के विरोध में सोजत क्षेत्रीय स्वर्णकार (सर्राफा) संघ ने बुधवार को जुलूस निकालकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हत्या के विरोध में सर्राफा संघ ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
सर्राफा संघ के अध्यक्ष गजेंद्र सोनी एवं उपाध्यक्ष किशन सोनी के नेतृत्व में स्वर्णकार समाज के लोग धानमंडी में एकत्रित हुए तथा सभा का आयेाजन किया। तत्पश्चात मौन जुलूस के रूप में रवाना हुए।
उन्होंने एसडीएम कार्यालय के बारह नारेबाजी की तथा तहसीलदार भागीरथराम चौधरी को ज्ञापन सौंपकर ज्वैलर व्यवसायी दीपक सोनी के हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
इस मौके पर पन्नालाल अग्रोया, किशोर कुमार सोनी, मुरलीधर हेडाऊ, देवराज धूपड़, महेश सोनी, महेंद्र कुमार सोनी, लक्ष्मीनारायण सोनी आदि मौजूद थे। दूसरी ओर राजकीय कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष सोलंकी की अगुवाई में भी छात्रसंघ पदाधिकारियों ने छात्रनेता कुलदीपसिंह कुम्पावत ऋषिपालसिंह कुम्पावत पर पाली में हुए हमले की निंदा की।