पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िपछले कई सालों से उजाड़ पड़ा है सोजत स्पोटर्स क्लब, आज होगी सोसायटी की बैठक

िपछले कई सालों से उजाड़ पड़ा है सोजत स्पोटर्स क्लब, आज होगी सोसायटी की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत सिटी के खेल मैदान में उग रही झाड़ियां

अनदेखी

शहरके खेल मैदान में प्रशासनिक उदासीनता के कारण मैदान में झाड़ियां उग आई है। वहीं टेबल टेनिस खेलने के लिए बनाया गया भवन भी जर्जर होता जा रहा है। उपखंड के सबसे प्रशासनिक कार्यालय एसडीएम ऑफिस सोजत क्लब की दीवार एक ही है। फिर भी पिछले कई वर्षों से सोजत क्लब की बदहाली पर कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा।

बेडमिंटनकोर्ट के पोल गायब : शहरके प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रबुद्ध जनों के खेलने के लिए सोजत स्पोर्टिंग सोसायटी का गठन किया गया था। उस समय इसके सदस्य भी बनाए गए। जिनके द्वारा आर्थिक फंड की भी व्यवस्था की गई।

उसी से ही यहां पर लॉन टेनिस, बेडमिंटन, टेबल टेनिस खेलों की गतिविधियां संचालित होती थी। मॉनिटिरिंग के लिए सोसायटी का अध्यक्ष भी सोजत के एसडीएम पद पर रहने वाले व्यक्ति को ही नियुक्त किया गया। लेकिन प्रशासनिक उदासिनता के कारण आज सोजत क्लब वीरान जगह बन गया है। फिलहाल यहां पर वॉलीबाॅल जरूर खेली जा रही है। लोन टेनिस के कोर्ट की तो नेट ही गायब है।

हर तरफ गंदगी| सोजतक्लब में वर्तमान में कंटीली झांडियों के अलावा आक के पौधे बड़ी संख्या में उग गए हैं। साथ ही किसी ने निर्माण कार्य की सामग्री पत्थर वगैरह यहां डाल दी है। पहले यहां बेसहारा मवेशियों का भी जमावड़ा रहता था। लेकिन बाद में क्लब के मैन गेट पर ताला लगा दिया गया।

सोजत. जर्जर अवस्था में सोजत क्लब परिसर में उगी झाड़ियां।

आज ही सोसायटी की बैठक

^स्पोर्टिंगसोसायटी के वरिष्ठ सदस्यों ने कुछ दिन पूर्व ही सोजत क्लब की स्थिति के बारे में बताया था। सोमवार को ही सोसायटी के सदस्यों की बैठक आयोजित करने का निर्णय ले लिया था। लेकिन आवश्यक कार्य होने के कारण उस दिन यह बैठक नहीं हो सकी। गुरुवार को ही पंचायत समिति के वीसी रूम में क्लब के सदस्यों की बैठक आयोजित होगी। -राधेश्यामप्रथम, एसडीएमसोजत