पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस से गिरा तापमान, पारा 5 डिग्री पर

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से गिरा तापमान, पारा 5 डिग्री पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सोजत/बगड़ी/जैतारण

जिलेभरमें अब सर्दी का असर दिखने लगा है। बुधवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले न्यूनतम तापमान मंगलवार को 8.4 डिग्री था। एक दिन में 5 डिग्री तापमान गिर गया। बुधवार रात को ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का असर और बढ़ गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी 28.4 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 12 दिसंबर के बाद उत्तर मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 12 दिसंबर को उत्तर भारत में दस्तक देने जा रहा है। इसी वजह से उत्तर भारत के इलाकों में बारिश की संभावना है। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को न्यूनतम तापमान में 5.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई तथा पारा 5.4 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 28.4 डिग्री पर दर्ज किया गया है।

माउंट आबू का न्यूनतम पारा पांच डिग्री पर

हिलस्टेशन माउंट आबू का पारा 5 डिग्री पर स्थिर है। तापमान में हुई गिरावट से सर्दी का असर बढ़ गया है। तापमान गिरने से माउंट आबू समेत जिलेभर में सर्दी का असर तेज हो गया है। हिल स्टेशन पर सवेरे वादियों पर हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं लोग भी दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सवेरे धूप निकलने के बाद ही पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की चहल-पहल नजर रही है।

आज चलेंगी तेज हवाएं| गुरुवारको 15 से 17 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं आर्द्रता भी 14 से 16 प्रतिशत के करीब रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 12 दिसंबर के बाद सर्दी का असर और बढ़ेगा।

पिछले पांच दिनों में इस तरह घटा-बढ़ा तापमान

तिथिन्यूनतम अधिकतम

6दिसंबर 9.4 28.6

7 दिसंबर 8.8 28.0

8 दिसंबर 8.8 29.0

9 दिसंबर 8.4 28.8

10 दिसंबर 5.4 28.4

पाली. सर्दीसे बचाव के लिए गर्म कपड़ों में दिखे स्कूली बच्चे।