- Hindi News
- आक्रोश | जिलेभर में भी सर्राफा व्यवसायियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे, आज भी दुकानें नहीं खोलेंगे
आक्रोश | जिलेभर में भी सर्राफा व्यवसायियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे, आज भी दुकानें नहीं खोलेंगे
लाठीचार्ज
विरोध
पाली बंद, पुलिस ने लाठियां भांजी
गली-मोहल्ले की दुकानें भी बंद, पुलिस के प्रति जबर्दस्त आक्रोश
भास्करन्यूज | पाली
शहरमें सोमनाथ मंदिर के निकट भटवाड़ा इलाके में मंगलवार रात लुटेरों द्वारा गोली मारकर ज्वेलर दीपक सोनी की हत्या और फायरिंग में बांगड़ कॉलेज छात्रसंघ के दो पूर्व अध्यक्ष कुंपावत बंधुओं के घायल होने की घटना के विरोध में बुधवार को ऐतिहासिक पाली बंद रहा। आमजन और व्यापारियों के आह्वान पर बंद के दौरान पूरा शहर एकजुट दिखा। समूचे शहर में बाजार, बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, स्कूल-कॉलेज और प्राइवेट बसें तक बंद रहीं। पुलिस के प्रति आमजन के आक्रोश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गली-मोहल्लों तक में चाय की थड़ियां, पान-गुटखे की दुकानें फल-सब्जी व्यवसायियों के ठेले तक नहीं दिखे। यह पहला मौका था जब सभी जाति-धर्म और राजनीतिक दलों के लोगों ने एक साथ आकर बंद को सफल बनाया और पुलिस के खिलाफ सामूहिक रुप से गुस्सा निकाला। इस दौरान कुछ जगह मामूली झड़पें भी हुईं।
शेष| पेज 4
बांगड़कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज बंद करवाकर मेनरोड़ पर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान उपद्रव मचा रहे कुछ छात्रों के खिलाफ पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा। लाठियां भांजकर उन्हें वहां से हटाया। घटना के विरोध में जिलेभर में सर्राफ व्यवसायियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। जोधपुर, सिरोही, जालोर में कई जगह सर्राफा प्रतिष्ठान बंद रखे जाने के समाचार हैं।
शेष| पेज 4
शहरमें पहली बार गोली मारकर हत्या से गुस्साए लोग बुधवार सुबह ही घरों से निकल गए और बाजार में बंद कराने पहुंच गए। सूरजपोल से लेकर स्टेशन, हाउसिंग बोर्ड और मंडिया रोड से लेकर पुराना बस स्टैंड, सुमेरपुर मार्ग, नया गांव-सोजत मार्ग के साथ शहर के बाजारों में लोगों ने दुकानें बंद कराई। अलग-अलग समूह बना कर लोग घटना को लेकर अपना विरोध जताते रहे। सुबह से शाम तक पुलिस के साथ आरएसी एसटीएफ के जवान वज्र वाहन के साथ प्रदर्शनकारियों के पीछे शहर की सड़कों पर दौड़ते रहे।
सुबह कई जगहों पर दुकानें बंद कराने की बात को लेकर प्रदर्शनकारियों की पुलिस और लोगों से झड़पें हुईं। बांगड़ कॉलेज के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज प्राइवेट बसों में तोड़फोड़ का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने बल प्रयोग कर वहां से खदेड़ा। घटना के विरोध में लोगों के उग्र प्रदर