- Hindi News
- भविष्य क्रेडिट सोसायटी का मैनेजर गिरफ्तार
भविष्य क्रेडिट सोसायटी का मैनेजर गिरफ्तार
पाली | सोजतथाना पुलिस ने बुधवार को भविष्य क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के प्रबंधक दामोदर नागदा को गिरफ्तार किया है। मैनेजर पर उपभोक्ताओं की तरफ से जमा कराई गई राशि में गबन कर हड़पने का आरोप है। उसके खिलाफ बुधवार को दो अन्य मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं। पुलिस के अनुसार सोजतसिटी में उक्त सोसायटी के संचालकों के खिलाफ नागरिकों की जमा राशि का मेच्योरिटी पूरी होने के बाद भी भुगतान नहीं कर उसे हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए गए थे। पुलिस ने इन मामलों की जांच के बाद उदयपुर जाकर सोसायटी के मैनेजर दामोदर नागदा को गिरफ्तार किया। वहीं बुधवार को सोजत की संगीत माली ने भविष्य क्रेडिट सोसायटी के मैनेजर गिरीश सांखला सहित 12 जनों को जमा धन में गबन करने का मामला दर्ज करवाया है। वहीं फूलनारायण नगर निवासी ओमप्रकाश वैष्णव ने दुर्गा नर्सरी रोड़, उदयपुर निवासी दामोदर नागदा 15 अन्य लोगों पर जमा धन में गड़बड़ी कर उसमें गबन करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।