- Hindi News
- National
- पिता जहां प्रतिदिन पक्षियों के लिए चुग्गा डालते थे, बेटे ने उसी स्थान पर बनावाया चुग्गाघर
पिता जहां प्रतिदिन पक्षियों के लिए चुग्गा डालते थे, बेटे ने उसी स्थान पर बनावाया चुग्गाघर
समाजसेवी बेटे धर्माराम ओड ने अपने पिता हंसाराम ओड की याद में इंदिरा नगर में करवाया चुग्गाघर का निर्माण, आज होगा उद्घाटन
भास्करसंवाददाता | पाली
इंदिरा नगर के एक समाजसेवी ने अपने पिता की स्मृति में 5.50 लाख की लागत से पक्षियों के लिए चुग्गाघर का निर्माण कराया है। समाजसेवी धर्माराम ओड की ओर से निर्मित इस चुग्गाघर का उद्घाटन रविवार को सरकारी उपमुख्य सचेतक मदन राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में होगा। समाजसेवी ओड ने बताया कि पिता स्व. हंसाराम ओड प्रतिदिन इंदिरा नगर में एक स्थान पर पक्षियों को चुग्गा डालते थे। साथ ही पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था करते थे। पिताजी का देहांत होने के बाद चुग्गाघर का निर्माण करवाने की उनकी ख्वाहिश पूरी करने की ठान ली थी। पाली सोजत मार्ग पर स्थित इंदिरा नगर में स्व. पिताजी हंसाराम ओड की स्मृति में 5.50 लाख की लागत से चुग्गाघर का निर्माण करवाया है। चुग्गाघर के उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद पीपी चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
चुग्गाघरमें पक्षियों के लिए बनाई छत
समाजसेवीधर्माराम ओड ने बताया कि चुग्गाघर को विशेष शैली के कारीगरों द्वारा तैयार करवाया गया है। इस अनूठे एवं सुंदर चुग्गाघर पर प्रतिदिन हजारों की तादात में पक्षियों को चुग्गा मिलेगा। चुग्गाघर में पक्षियों के बैठने के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल तैयार करवाया गया। चुग्गाघर में पशु पक्षी तेज बारिश एवं आंधी तूफान में भी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकेंगे।