पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज दस स्थानों पर लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

आज दस स्थानों पर लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | आरोग्यराजस्थान के तहत रविवार को जिले के दस ग्राम पंचायतों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने बताया कि बाली ब्लॉक के बीजापुर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, देसूरी ब्लॉक के दादाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जैतारण ब्लॉक के डिगरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खारची ब्लॉक के धामली के अटल सेवा केंद्र, पाली ब्लॉक के सोनाई मांझी के अटल सेवा केंद्र, रायपुर ब्लॉक के बिराठिया खुर्द के अटल सेवा केंद्र, रानी ब्लॉक के बूसी गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रोहट ब्लॉक के खांडी के अटल सेवा केंद्र, सोजत ब्लॉक के धीनावास के अटल सेवा केंद्र, सुमेरपुर ब्लॉक के कोलीवाड़ा के अटल सेवा केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को रोहट गांव के अटल सेवा केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...