पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाली में होगा ओबीसी का प्रधान

पाली में होगा ओबीसी का प्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पाली/सुमेरपुर

पंचायतसमितियों के प्रधान जिला परिषद सदस्य के लिए रविवार को आरक्षण की लॉटरी निकलने के साथ ही गांव की सरकार बनाने का बिगुल बज गया है। इसके साथ ही गांवों में चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई है। लॉटरी निकलने के बाद जो तस्वीर उभरकर सामने आई है, इसमें सोजत को छोड़कर अन्य 9 पंचायत समितियों के प्रधान के चेहरे बदल जाएंगे। सोजत इस बार भी जनरल कोटे के खाते में आई है। इसी प्रकार देसूरी में पहली बार एसटी वर्ग का प्रधान की कुर्सी पर काबिज होगा। जिला परिषद सदस्य की लॉटरी से भी इस बार चेहरे बदल जाएंगे। कांग्रेस भाजपा दोनों ही दलों को नई जिला परिषद के गठन के लिए नए चेहरों पर दांव लगाना पड़ सकता है।

कलेक्टर रोहित कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में राज्य सरकार के चुनावी कार्यक्रम के अनुसार निकाली गई पंचायत समितियों के 10 प्रधान 33 जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी निकालने का दौर सुबह 11.30 बजे शुरू हुआ। पहले चरण में जिला परिषद के सदस्यों की लॉटरी निकाली गई। वहीं दूसरे चरण में 3 बजे प्रधान पद की लॉटरी निकली गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट में लॉटरी निकालने को लेकर सुबह से ही राजनीतिक गहमागहमी परवान पर नजर आई। लॉटरी निकलने के बाद गांव की सरकार का हिस्सा बनने के लिए कई चेहरे खुशी से लबरेज भी हो गए तो कई मायूस हो गए।

शेष|पेज15



इसमौके पर सोजत की विधायक संजना अागरी, मारवाड़ जंक्शन के विधायक केशाराम चौधरी, नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीज दर्द, अमराराम चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक की शुरुआत में ही कलेक्टर गुप्ता ने उपस्थित सभी लोगों को आरक्षण से जुड़े नियम और लॉटरी की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

यह है गांव के सरकार की तस्वीर

इस बार भी महिला आरक्षण 50 प्रतिशत, 16 महिलाएं जीतेगी

नगरीयनिकायों में तो इस बार महिला वर्ग का आरक्षण घटाकर 33 प्रतिशत ही कर दिया गया था, मगर राज्य सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखने का आदेश दिया था। इस प्रकार नई जिला परिषद में 16 महिलाएं अलग-अलग वर्ग से जीतकर महिला शक्ति का मान बढ़ाएगी। इसमें जनरल वर्ग से 9, ओबीसी वर्ग से 3, एससी वर्ग से 3 तथा एसटी वर्ग की 1 महिला नवगठित होने वाली जिला परिषद