सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा आयोजित
पाली. अखिलभारतीय संस्कृतिक ज्ञान परीक्षा सोजत के मोतीचंद सेठिया आदर्श विद्या मन्दिर में आयोजित की गई। संस्थान के प्रचार प्रमुख मांगीलाल गहलोत ने बताया कि 41 जनों ने परीक्षा दी। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में बद्रीनारायण गर्ग बच्चन बाबू सैनी उपस्थित थे। संचालन संस्था प्रधान दीपसिंह राजावत ने किया।