पेज 13 का शेष
इसमौके पर सोजत की विधायक संजना अागरी, मारवाड़ जंक्शन के विधायक केशाराम चौधरी, नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीज दर्द, अमराराम चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक की शुरुआत में ही कलेक्टर गुप्ता ने उपस्थित सभी लोगों को आरक्षण से जुड़े नियम और लॉटरी की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
देसूरीमें गमगीन...
इसमेंसवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वाहनोंकी आवाजों के साथ बढ़ता गया विलाप : रविवारकी सुबह तनार के जंगल में पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ था। जैसे ही शव को लेकर वहां पहुंच रहे वाहनों के आने की आवाज महिलाओं की कानों में पड़ी उनका विलाप और बढ़ता चला गया। जैसे ही मृतकों के घर से शवयात्रा प्रारंभ हुई तो लोगों की आंखें भी नम हो गई। इस दौरान तहसीलदार रामसिंह राव नायब तहसीलदार ओमप्रकाश त्रिपाठी, जिला परिषद प्रमोदपालसिंह मेघवाल, सरपंच मोतीलाल चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी मिश्रुखां पठान, भाजपा अध्यक्ष चुन्नीलाल सुथार, मास्टर सिंकरद खां, नेमाराम मेघवाल भी उपस्थित थे।
शवोंकी सामूहिक अंत्येष्टि की गई : देसूरीनाल में हुऐ हादसों में चार मृतक भंरलाल पुत्र शंकरलाल, बंशीलाल पुत्र प्रतातराम,चम्पालाल पुत्र भुराराम एवं मृतक महिला मीरा प|ि बंशीलाल निवासी देसूरी के शवों को शमशान भूमि पर लाने के बाद भील समाज द्वारा इनकी सामुहिक अंत्येष्टि करने की रजामंदी की गई। इस पर इनकी सामूहिक अंत्येष्टि हुई। इसी तरह गुडा भोपसिंह घाणेराव में भी मृतक हंसा प|ि गलाराम उसके पौते 10 वर्षीय दिनेश की भी सामुहिक अंत्येष्टि की गई।
दोवर्ष पहले पिता चल बसे और अब मां : मीराके पति बंशीलाल की दो वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह अपने बच्चे 5 वर्षीय बच्ची बदामी तथा 7 वर्षीय पुत्र महेन्द्र का मेहनत-मजदूरी कर लालन-पोषण कर रही थी। अपने बच्चों को वह पढ़ाना लिखाना भी चाहती थी। लेकिन दुर्घटना में मीरा की भी मौत हो जाने के बाद अब ये बच्चे अनाथ हो चुके है। इन बच्चों की 70 वर्षीय दादी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों के लालन-पोषण की चिंता उसे खाए जा रही है।
वाट्सएप पर...
कोतवालीपुलिस ने मामले की जांच के बाद पहले हीरालाल परिहार को हिरासत में लिया था। इस पर शनिवार को घांची समाज के लोगों ने परिहार को झूठा फंसाने का आरोप लगाते