पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए शीघ्र ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे बैठक

शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए शीघ्र ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसद ने भी माना लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त करने की जरूरत

पत्रकार वार्ता

सांसदपीपी चौधरी ने रविवार शाम डिस्ट्रिक्ट क्लब में पत्रकारों से बातचीत में शहर की कानून एवं व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कहा है कि इसे दुरुस्त करने और दूसरे सुरक्षा उपायों लेकर वे शीघ्र ही प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने दीपक सोनी हत्याकांड पर भी गहरा दुख जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पुलिस शीघ्र ही बदमाशों को पकड़ लेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस सही दिशा में जांच कर रही है, लेकिन जांच प्रभावित नहीं हो इसलिए उन्होंने इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा। सांसद चौधरी ने कहा कि लोकसभा सत्र के बाद वे कानून एवं व्यवस्था को लेकर कलेक्टर, एसपी, नगर परिषद अधिकारियों के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारियों और चुनिंदा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि किस तरह ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि बैठक में मिलने वाले सुझावों के आधार पर शहर की सुरक्षा को चाक चौबंद किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने देसूरी नाल में ट्रैक्टर पलटने से 7 लोगों की मौत होने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।



अंडरब्रिज मंजूर होने की उम्मीद

सांसदचौधरी ने कहा कि सोजत में फोरलेन पर दो अंडरब्रिज का निर्माण कराने की राजमार्ग मंत्रालय द्वारा स्वीकृति मिल चुकी है और शीघ्र ही इसके लिए आदेश भी जारी हो जाएंगे। साथ ही उन्होंने जाडन में अंडरब्रिज का निर्माण के सवाल पर कहा कि इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है, वे शीघ्र ही इस मामले को लेकर गडकरी से मुलाकात करेंगे।

वीरता पुरस्कार दिलाने की सिफारिश होगी

सांसदचौधरी ने दीपक सोनी हत्याकांड के दौरान लुटेरों से संघर्ष करने वाले कुंपावत भाइयों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि वे केंद्र और राज्य सरकार से उन्हें वीरता पुरस्कार देने की सिफारिश करेंगे। इससे कई और लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस बीच सांसद ने रविवार को मृतक दीपक सोनी के घर पहुंचकर उसके परिजनों को सांत्वना दी।