पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोरी की हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, पेड़ पर लटका मिला शव

किशोरी की हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, पेड़ पर लटका मिला शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मारवाड़ जंक्शन (पाली)

मारवाड़जंक्शन थाना क्षेत्र में भिमालिया गांव में खारीवाली नाडी के पास जंगल में रविवार दिन में एक युवक का शव पेड़ पर बनाए फंदे पर लटका मिला। मृतक रमेश चौकीदार (22) पर आरोप था कि उसने शुक्रवार को दिन में भिमालिया गांव में खेत में अकेली देख 16 साल की लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने कूट से लड़की की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था, जो अपने घर अथवा रिश्तेदार के यहां भी नहीं पहुंचा था। पुलिस का मानना है कि संभवत: घटना वाले दिन ही उसने मौके से भागकर आत्महत्या कर ली, जिसका शव मारवाड़ जंक्शन की मोर्चरी में रखवाया गया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिसकर रही थी तलाश, मोबाइल भी नो रिप्लाई थे

शुक्रवारको किशोरी की हत्या के बाद फरार हुए आरोपी रमेश चौकीदार पुत्र राजाराम निवासी गिरधारी की ढाणी (खैरवा) की पुलिस के साथ परिजन भी तलाश कर रहे थे। पुलिस परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन उसने किसी का भी फोन रिसीव नहीं किया। उसके मोबाइल की लोकेशन भी भिमालिया एवं सोमेसर के बीच मिल रही थी, जिसके आधार पर पुलिस उसकी इसी इलाके में तलाश कर रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि घटना वाले दिन ही रमेश ने आत्महत्या कर ली, जिसके कारण उसका मोबाइल नो रिप्लाई था। रविवार दिन में कुछ मवेशी गुम हो गई, जिसकी तलाश में चरवाहे जंगल की ओर गए। वहां एक पेड़ पर युवक का शव लटकता देख चरवाहों ने इसकी सूचना उप सरपंच डायाराम को दी। कुछ देर बाद मारवाड़ जंक्शन एसडीएम अनवरअली, सीओ सोजत बीएल सिसोदिया थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी मौके पर पहुंचे। शेष| पेज 15





गुटखेके पाउच से रस्सी बना फंदा लगाया

युवक का शव गुटखे के पाउच से बनी रस्सी के फंदे पर लटका मिला है। ग्रामीणांचल में गुटखे के खाली पाउच जमा कर उसकी रस्सी बनाई जाती है, जिसका उपयोग मवेशियों को बांधने अथवा अन्य काम में किया जाता है। पुलिस का कहना है कि खाली पाउच प्लास्टिक के हैं, जिससे बनाई रस्सी भी मजबूत है। पुलिस ने यह रस्सी भी जब्त कर ली है। मारवाड़ जंक्शन एसएचओ चौधरी ने बताया कि अब तक की छानबीन में पता चला है कि युवक का मृतका के घर आना-जाना था। वह उससे शादी भी करना चाहता था, ऐसी जानकारी भी मिली है। पुलिस का मानना है कि घटना वाले