पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला परिषद और प्रधान का तय हुआ आरक्षण

जिला परिषद और प्रधान का तय हुआ आरक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पाली/सोजत/जैतारण

पंचायतसमितियों के प्रधान जिला परिषद सदस्य के लिए रविवार को आरक्षण की लॉटरी निकलने के साथ ही गांव की सरकार बनाने का बिगुल बज गया है। इसके साथ ही गांवों में चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई है। लॉटरी निकलने के बाद जो तस्वीर उभरकर सामने आई है, इसमें सोजत को छोड़कर अन्य 9 पंचायत समितियों के प्रधान के चेहरे बदल जाएंगे। सोजत इस बार भी जनरल कोटे के खाते में आई है। इसी प्रकार देसूरी में पहली बार एसटी वर्ग का प्रधान की कुर्सी पर काबिज होगा। जिला परिषद सदस्य की लॉटरी से भी इस बार चेहरे बदल जाएंगे। कांग्रेस भाजपा दोनों ही दलों को नई जिला परिषद के गठन के लिए नए चेहरों पर दांव लगाना पड़ सकता है।

कलेक्टर रोहित कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में राज्य सरकार के चुनावी कार्यक्रम के अनुसार निकाली गई पंचायत समितियों के 10 प्रधान 33 जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी निकालने का दौर सुबह 11.30 बजे शुरू हुआ। पहले चरण में जिला परिषद के सदस्यों की लॉटरी निकाली गई। वहीं दूसरे चरण में 3 बजे प्रधान पद की लॉटरी निकली गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट में लॉटरी निकालने को लेकर सुबह से ही राजनीतिक गहमागहमी परवान पर नजर आई। लॉटरी निकलने के बाद गांव की सरकार का हिस्सा बनने के लिए कई चेहरे खुशी से लबरेज भी हो गए तो कई मायूस हो गए। इस मौके पर सोजत की विधायक संजना अागरी, मारवाड़ जंक्शन के विधायक केशाराम चौधरी, नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीज दर्द, अमराराम चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक की शुरुआत में ही कलेक्टर गुप्ता ने उपस्थित सभी लोगों को आरक्षण से जुड़े नियम और लॉटरी की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

वर्तमान में 9 प्रधान पद कांग्रेस के

{जैतारण: मल्लारामसीरवी, ओबीसी, भाजपा

{बाली: गुलाबकंवर, जनरल महिला, कांग्रेस

{पाली: शोभासोलंकी, एससी, कांग्रेस

{देसूरी: बुधकंवर,सामान्य महिला,कांग्रेस

{रोहट: रेशमादेवी,एसटी महिला, कांग्रेस

{मारवाड़जंक्शन : हरिओमकंवर, ओबीसी महिला, कांग्रेस

{रानी: पाबूसिंह,सामान्य, कांग्रेस

{सोजत: राजेशसिंह,सामान्य, कांग्रेस

{सुमेरपुर: भंवरीदेवी,एससी महिला, कांग्रेस

{रायपुर: लालमोहम्मद, सामान्य, कांग्रेस

यह होगा प्रधान के लिए आरक्षण

{सामान्य: सुमेरपुर,मारवाड़ जंक्शन, स