- Hindi News
- सोमवार को पटवारी मौका मुआयना करेंगे, इसके बाद ही सीसी सड़क निर्माण पर विचार किया जाएगा
सोमवार को पटवारी मौका मुआयना करेंगे, इसके बाद ही सीसी सड़क निर्माण पर विचार किया जाएगा
सोजत रोड में सीसी सड़क का निर्माण रोका
अनदेखी
कस्बेके फुलाद मार्ग पर मेघवाल समाज भवन के सामने ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित करवाई जा रही सीसी सड़क का निर्माण कार्य एक पक्षकार द्वारा एतराज उठाए जाने के बाद रोक दिया गया। इस मार्ग में निर्मित की जा रही सड़क पर एक पक्षकार ने इसे अपनी खातेदारी की जमीन बताते हुए सड़क निर्माण का कार्य रोकने की मांग की। जानकारी पर ग्रुप सचिव पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पक्षकार द्वारा जमाबंदी की नकल प्रस्तुत कर इसे अपनी खातेदारी की जमीन बताया गया। इस पर फिलहाल काम रोक दिया गया है। ग्रुप सचिव महिपालसिंह लखावत ने बताया कि वास्तविकता जानने के लिए पटवारी से संपर्क किया गया, लेकिन वो बाहर होने के कारण इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। सोमवार को पटवारी मौका मुआयना करेंगे। इसके बाद ही सीसी सड़क निर्माण पर विचार किया जाएगा।
आधीगली में बन गई सड़क : मेघवालसमाज भवन के सामने करीब आधी गली में सीसी सड़क लगभग बन गई। एतराज होने पर कार्य को रोक दिया गया।
फुलाद मार्ग पर रोका गया सड़क का िनर्माण कार्य।
पटवारी करेंगे स्थिति स्पष्ट
^गलीकी जमीन खातेदारी में है या नहीं इसका निर्धारण पटवारी द्वारा नाप-चौक कर स्पष्ट किया जाएगा। फिलहाल काम रोक दिया गया है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद सीसी सड़क निर्माण पर विचार किया जाएगा। -महिपालसिंहलखावत, ग्रुपसचिव, ग्राम पंचायत, सोजत रोड।
हमारेखातेदारी की जमीन है
^जिसजगह ग्राम पंचायत द्वारा सीसी सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है, वो हमारे खातेदारी की जमीन है। हमने पंचायत प्रशासन को जमाबंदी की नकल दे दी है। वो हमारी जमीन पर सीसी सड़क का निर्माण नहीं करवा सकते। नरेशकुमार, दिनेशकुमार, सोजत रोड