- Hindi News
- रिसाणिया में श्मशान का मुख्य द्वार बदलने से रोष
रिसाणिया में श्मशान का मुख्य द्वार बदलने से रोष
सोजत रोड. सवराड़ग्राम पंचायत अंतर्गत रिसाणिया गांव में श्मशान भूमि की चारदीवारी निर्माण के दौरान मुख्य द्वार अन्य तरफ निर्मित किए जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। समाजसेवी भंवरलाल भायल ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा हाल ही में श्मशान भूमि के चारदीवारी का निर्माण कार्य करवाया गया है। चारदीवारी निर्माण के दौरान जिस रास्ते से ग्रामीण वर्षों से श्मशान भूमि में जा रहे उस जगह द्वार का निर्माण कर दूसरी तरफ द्वार का निर्माण किया गया है, जिससे ग्रामीणों को अतिरिक्त चक्कर लगा कर आना-जाना पड़ेगा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने पूर्व में जिस मार्ग से आवागमन हो रहा था, उसी जगह मुख्य द्वार निर्माण किए जाने की मांग की है।