- Hindi News
- सड़क मार्ग चौड़ा करने के लिए काटे एक दर्जन हरे वृक्ष
सड़क मार्ग चौड़ा करने के लिए काटे एक दर्जन हरे वृक्ष
सोजत रोड| धूंधलासे मेलावास के बीच तीन दिन पूर्व प्रशासन द्वारा मार्ग को चौड़ा करने के दौरान हरे वृक्ष काट दिए। इस कारण से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस मार्ग पर करीब एक दर्जन से अधिक नीम अन्य पौधों को हटा दिया। गौरतलब है कि इस मार्ग पर सड़क से सटते आस-पास के खेत वालों ने बाड़बंदी कर दी थी, जिससे कंटीली झांडियां टहनियां मार्ग पर जाने से रास्ता पूरा संकरा हो गया था। हालात यह थे कि दो वाहनों का आस-पास से गुजरना भी नामुमकिन हो गया था। ऐसे में ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इस मार्ग पर जेसीबी चला कर मार्ग से अतिक्रमण हटा कर रास्ता चौड़ा किया।