पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाली : उपप्रमुख बने नवलकिशोर

पाली : उपप्रमुख बने नवलकिशोर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज : मोटाराम देवासी बना उप प्रधान

सुमेरपुर : राजपुरोहित निर्विरोध उप प्रधान

रोहट में भाजपा का बागी उप प्रधान

, रायपुर में जिला उपाध्यक्ष की ही बगावत

सिरोही : नरेश बने उपप्रमुख

जिलाप्रमुख जिले की सभी 10 पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव में अपनी एकता से कांग्रेस को चारों खाने चित करने वाली भाजपा की एकता रविवार को उप प्रधान के चुनाव में तार-तार हो गई। रायपुर में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्रीकिशन पालीवाल ही बागी बनकर चुनाव लड़ बैठे तो रोहट में बागी चुनाव जीत गया। रायपुर में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ जिला उपाध्यक्ष के चुनाव लड़ने पर पंचायतीराज मंत्री सुरेंद्र गोयल ने सोजत विधायक संजना आगरी को जिम्मेदार ठहराया है। जिलाध्यक्ष मदन राठौड़ को उन्होंने इस मामले में साेजत विधायक को नोटिस देने तथा बागी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को पार्टी से बर्खास्त करने के लिए कहा है। रोहट में भाजपा का झगड़ा सड़क पर नजर आया। यहां तक कि वहां पहुंचे विधायक ज्ञानचंद पारख, नगरपरिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा को भी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को विरोध झेलना पड़ा। बगावत पर उतरे सदस्यों की समझाइश के प्रयास किए गए, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े रहे। इस पर विधायक पारख वहां से नाराज होकर चले गए।

रोहटमें बागी उपप्रधान बनने में कामयाब

भाजपाने रोहट में बड़े वोट बैंक पटेल समाज से उप प्रधान बनाना चाह रही थी। इसके चलते पहले ज्योति पटेल को टिकट देने की तैयारी हुई। ज्योति ने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया, मगर बाद में विधायक ज्ञानचंद पारख के पहुंचने के बाद टिकट का सिंबल सरिता पटेल के नाम का जमा करा दिया इस पद के लिए जयसिंह देवाण ने अपनी दावेदारी रखी, मगर उनको टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय ताल ठोंक दी। समझाइश के दौरान चेयरमैन महेंद्र बोहरा के साथ देवाण के समर्थकों की कहासुनी भी हुई। इसके बाद विधायक बोहरा वहां से नाराज होकर पाली गए। चुनाव में देवाण ने 10 वोट लेकर उप प्रधान पर जीत हासिल की।

भाजपा की सरिता को 3 तथा कांग्रेस के अशोकगिरी को 2 वोट ही मिले। यहां भाजपा के 12, कांग्रेस के 2 तथा 1 निर्दलीय प्रत्याशी सदस्य निर्वाचित हुआ था।

पंचायतीराजमंत्री के क्षेत्र में क्रॉस वोटिंग

जैतारणमें उप प्रधान के चुनाव में टिकट वितरण की नाराजगी दो सदस्यों के क्रॉस वोटिंग के रूप में देखने को मिली। उप प्रधान पद के लिए भाजपा की रेखा कुमावत को 13, कांग्रेस के संग्रामसिंह को 10 वोट मिले। पंचायत समिति में कुल 23 सदस्यों में 13 बीजेपी, 8 कांग्रेस तथा 2 निर्दलीय चुनाव जीते हैं। प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस को अपने 8 सदस्यों के ही मत मिले थे। शेष 15 मत भाजपा के खाते में गए थे। भाजपा नेताओं का कहना है कि उनके सदस्यों की तरफ से क्रॉस वोटिंग नहीं हुई, जबकि कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उनको भाजपा के दो सदस्यों ने वोट दिए।

शिवगंज. उपप्रधानमोटाराम और प्रधान जीवाराम आर्य का समर्थकों ने स्वागत किया।

सिरोही. नवनिर्वाचितउप जिलाप्रमुख का भाजपाइयों समर्थकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

सुमेरपुर. उपप्रधान करणसिंह नेतरा को शपथ दिलाते एसडीएम।

शिवगंज

मोटाराम,कांग्रेस

पिंडवाड़ा

विनोददेव, भाजपा

रेवदर

कवितादेवी, भाजपा

आबूरोड

हरीशचौधरी, कांग्रेस

सिरोही

नरेशकुमारभाजपा

पाली. उपजिलाप्रमुख चुनाव के बाद नवनिर्वाचित प्रमुख और उपप्रमुख के साथ जीत की खुशी मनाते भाजपा नेता।

किशोरसिंह राजपुरोहित

भंवरलाल मेघवाल

देवीसिंह चौहान

जयसिंह देवाण

राकेश कुमार दवे

खीमाराम चौधरी

ममता कंवर राजपुरोहित

करणसिंह नेतरा

रेखा कुमावत

नरेंद्रसिंह हेमावास