पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशन पट्टा नहीं मिलने पर कलेक्टर के बाहर रो पड़ा युवक

पेंशन पट्टा नहीं मिलने पर कलेक्टर के बाहर रो पड़ा युवक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिफाइनरी के मुद्दे पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रिफाइनरी बचाओ अभियान के तहत शनिवार को बड़ी संख्या जिले भर के कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित सभा में बाड़मेर जिले में स्वीकृत रिफाइनरी नहीं लगाने को लेकर राज्य सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना की। इसके लिए मुख्यमंत्री वसुंधराराजे को जिम्मेदार बताते हुए कांग्रेस नेताओं ने भाजपा शासन को जनविरोधी करार दिया। करीब 4 घंटे तक चले प्रदर्शन की समाप्ति पर महिलाओं ने मटके फोड़कर मुख्यमंत्री भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास समेत कई दिग्गज नेताओं की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय भी रही।

राजस्थान रिफाइनरी बचाओ अभियान समिति के तत्वावधान बहुप्रचारित प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही कलेक्ट्रेट पर कांग्रेसजनों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई थी। सुबह 11 बजे तक कलेक्ट्रेट के सामने लगाया गया शामियाना खचाखच भर गया। समिति अध्यक्ष केवलचंद गुलेच्छा की अगुवाई में आयोजित धरना-प्रदर्शन में हुई सभा को पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव खेतसिंह बोलागुड़ा, सुमित्रा जैन, पूर्व जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर, सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री जबरसिंह राजपुरोहित, शहर अध्यक्ष प्रकाश सांखला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोटू भाई, मदनसिंह जागरवाल, पूर्व प्रधान पाबूसिंह राणावत, हरिशंकर मेवाड़ा, महावीरसिंह सुकरलाई, मोहन हटेला, मदनसिंह जागरवाल, जीवराज बोराणा, नेता प्रतिपक्ष भंवर राव, सोजत के पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहनलाल टाक, गजेंद्र सोनी, जेठमल जोशी, गुरमीत धालीवाल, रोहट से दीपाराम महेंद्र पटेल सहित जिलेभर से आए नेताओं ने संबोधित किया। सभा के दौरान कांग्रेसजन लगातार नारेबाजी करते रहे। इसके पश्चात जिला संयोजक केवलचंद गुलेच्छा के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस बीच शहर में हो रही दूषित जलापूर्ति को लेकर महिला कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर मटके फोड़ कर रोष जताया।

पूर्व सीएम के आंदोलन में नहीं पहुंचे जिलाध्यक्ष समेत कई दिग्गज

रिफाइनरीमुद्दे पर कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन में पार्टी की गुटबंदी साफ नजर आई। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के इस अभियान से हाल ही में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए चुन्नीलाल चाड़वास ने भी दूरी बनाए रखी। साथ ही पूर्व मंत्री बीना काक, पूर्व विधायक भीमराज भाटी, सीडी देवल, जयसिंह शिवतलाब तथा प्रदेश कांग्रेस के सचिव सोमेंद्र गुर्जर राजेश कुमावत भी इस प्रदर्शन में शरीक नहीं हुए।

विधायकचेयरमैन भी रहे निशाने पर

शहरकी समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अपने संबोधन में विधायक ज्ञानचंद पारख नगरपरिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा भी निशाने पर रखा। कई वक्ताओं ने शहर में विकास कार्य नहीं होने के लिए दोनों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। प्रदूषण समस्या को लेकर एक वक्ता ने तो विधायक पर उद्यमियों की पैरवी करने तक का आरोप लगा डाला।

पाली. सरकार से पेंशन पट्टा नहीं मिलने पर कलेक्ट्रेट के बाहर हुए कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति रो पड़ा। फोटो| भास्कर

पाली. पचपदरा में रिफाइनरी लगाने को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने कांग्रेस नेता सदस्य।

पाली. कांग्रेस के प्रदर्शन में कई महिला कार्यकर्ता मटके लेकर पहुंची। इन महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर मटके फोड़ दूषत जलापूर्ति को लेकर रोष जताया।

खबरें और भी हैं...