- Hindi News
- जिला स्तरीय इस्लामी क्विज प्रतियोगिता आज
जिला स्तरीय इस्लामी क्विज प्रतियोगिता आज
पाली | फलाहे-मिल्लतएज्युकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को इस्लामी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सोसायटी अध्यक्ष अमीन गौरी ने बताया कि क्विज कॉम्पीटिशन प्रतियोगिता तीन वर्गों ए, बी सी आयोजित की जाएगी। वर्ग में 750, बी वर्ग में 850, और सी वर्ग में 400 विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल होगे। उन्होंने बताया कि क्विज प्रतियोगिता नाड़ी मोहल्ला में मदरसा जिया उल हक, प्यारा चौक में मदरसा अमजदिया, इंद्रा कॉॅलोनी में मदरसा इस्लामिया, नया गांव में मदरसा फलाहुल मुस्लिमीन, हैदर कॉॅलोनी में दारूल उलूम फैजाने गरीब नवाज, आनंद नगर में मदरसा सुल्ताने हिंद, फिरदौस कॉॅलोनी, बाली में मदरसा गोसिया, सोजत में मदरसा अंजुमन पब्लिक स्कूल बगड़ी में मदरसा खैरादियान में आयोजित होगी। कॉम्पीटिशन प्रतियोगिता की तैयारी में सैयद मकबूल अहमद, सिकंदर शेख, अमजद अली जोया, खुर्शीद अहमद, अय्यूब खान सिंधी, साजिद राठौड़, इमरान जोया, फारूक छीपा, वसीम रजा, मो. सलीम, साहिन कौशर, शबाना शेख, मो. शब्बीर, मो. अली, मो. रफीक घोसी, फारूक मो., फकीर मो. बाली, बुलंद अख्तर, मो. इमरान, मो. हाफिज, मो. हारून, अकरम अंसारी, शमशुद्दीन, सलीम कुरैशी अब्दुल सलाम सहित अनेक कार्यकर्ता जुटे हैं।