सर्व पितरों का किया तर्पण
सोजत. सर्वपितृ अमावस्या पर दिवंगत पितृ पुरुषों की आत्मा की शांति के लिए मंगलवार को रामेलाव तालाब पर जातकों ने सामूहिक तर्पण किया। पंडित हरिशंकर बोहरा राजेश दवे की अगुवाई में वैदिक अनुष्ठान के तहत मंत्रोच्चार के साथ पितृ देवों को तर्पण प्रदान किया गया। इस मौके पर प्रहलाददास अग्रवाल, मगराज धोका, हरिनारायण पाराशर, कमलसिंह चौहान, अनिल मिश्रा, माणकचंद ओस्तवाल, उमाशंकर द्विवेदी, जगदीश शर्मा, सुरेश अवस्थी, सुनील शर्मा, सुरेंद्रसिंह लखावत, राजेंद्र सेन, आेमप्रकाश सहित कई जातकों ने तर्पण किया।