- Hindi News
- मठ के पास ट्रोला से टकरा कर जीप पलटी, एक की मौत, चार घायल
मठ के पास ट्रोला से टकरा कर जीप पलटी, एक की मौत, चार घायल
नेशनलहाईवे पर मठ गांव के पास गुरुवार रात को ओवरटेक के फेर में जीप आगे चल रहे ट्रोला से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोग तो मौके से भाग गए, जबकि दो लोगों को बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात को गंभीर हालत के चलते हिंगोला गांव के युवक को जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार हिंगोला कलां निवासी गोविंदसिंह राजपूत पुत्र मोहनसिंह गांव में निर्माणाधीन मकान के लिए सेनेटरी का सामान ले जाने के लिए गुरुवार रात को पिकअप जीप को किराए पर किया। जीप चालक वागाराम देवासी निवासी धामली के साथ उसके गांव का ही ढलाराम मेघवाल छगाराम मेघवाल भी गांव जाने के लिए साथ हो गया। शेष|पेज14
बांगड़कॉलेज नहर पुलिए से जैतारण के कोटडिय़ा निवासी रामलाल जाट पुत्र लाभूराम हाल इंद्रा कॉलोनी भी जीप में सवार हो गया। रात करीब नौ बजे मठ के पास ओवरटेक के फेर में जीप आगे चल रहे ट्रोला से टकरा कर पलट गई। हादसे में रामलाल जाट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी के सभी लोग दुर्घटनाग्रस्त जीप में फंस गए। सदर थाने से हैडकांस्टेबल भंवरसिंह की टीम ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से गोविंदसिंह जीप चालक वागाराम को बांगड़ अस्पताल पहुंचाया। जहां से गोविंदसिंह को देर रात जोधपुर रेफर किया। बाकी के दो घायल मौके से भाग गए, जिनका पता लगाया जा रहा है।
मठ के पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त जीप।