पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण आज

अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समानपरीक्षा योजना के तहत जिलेभर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों में होगा। वहीं परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होगी। संयोजक जिला समान परीक्षा एवं प्रधानाचार्य राउमावि सोजत रोड अशोक कुमार रोईसवाल ने बताया कि कक्षा 9 से 12वीं तक के अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण शुक्रवार को होगा।

बाली क्षेत्र की सभी विद्यालयों का राउमावि बाली, देसूरी क्षेत्र के सभी विद्यालयों का राउमावि देसूरी, रानी क्षेत्र के सभी विद्यालयों के राउमावि रानी स्टेशन,सुमेरपुर क्षेत्र के सभी विद्यालयों का राउमावि सुमेरपुर,जैतारण क्षेत्र के सभी विद्यालयों का राउमावि जैतारण,रायपुर क्षेत्र के सभी विद्यालयों का राउमावि रायपुर,रोहट क्षेत्र के सभी विद्यालयों का राउमावि रोहट,पाली क्षेत्र की विद्यालयों का वितरण केन्द्र राजकीय बालिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली पाली क्षेत्र के निजी विद्यालयों के वितरण केन्द्र राजकीय बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली, राउमावि हाउसिंग बोर्ड तथा राउमावि पुलिस लाइन पाली तथा सोजत एवं मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र का वितरण केन्द्र राउमावि सोजत रोड रखा गया है।

15से शुरू होगी परीक्षा

जिलासमान परीक्षा योजना के प्रभारी ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा 15दिसम्बर से ही शुरू होगी। समय विभाग चक्र नोडल विद्यालयों के माध्यम से संबंधित स्कूलों को भिजवाया जा चूका है। पूर्व में समाचार पत्र में प्रकाशित इंटरनेट से प्राप्त समय विभाग चक्र का उपयोग नहीं करें।