पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"संत बताते सही मार्ग\'

\"संत बताते सही मार्ग\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाडनआश्रम के प्रणेता महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानंद महाराज ने कहा कि संतों के बताए मार्ग पर चलने से जीवन सफल हो जाता है। संत ही हमें सही मार्ग दिखाते हैं। वे गुरुवार को भगवान दीपनारायण महाप्रभु की 51वीं पुण्यतिथि पर आयोजित सत्संग में प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि संत भारत की अमूल्य धरोहर है। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। भजन संध्या का आगाज भजनानंद महाराज ने गणपति वंदना से किया। इसके बाद साध्वी सुकिया बाई ने सुनो सखी...भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इसी प्रकार साध्वी कमलाबाई सोजतरोड पपिया बाई पाली ने फकीरी भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संत मोहन महाराज पाली, महामंडलेश्वर स्वामी जसराजपुरी, स्वामी योगेशपुरी, स्वामी फुलपुरी, स्वामी नरेंद्रानंद पुरी, धीनावास सरपंच परमेश्वर खत्री, जसाराम भैंसाना, लीला महाराज भैंसाना आदि मौजूद थे।

प्रवचन देते महेश्वरानंद महाराज।