रेलवे लाइन से जोनगल प्लेट चोरी
सेंदड़ा| सबलपुराफाटक के समीप रेलवे लाइन से चोर तीन जोनगल प्लेट चुरा ले गए। आरपीएफ सोजत रोड ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सबलपुरा फाटक के समीप रेलवे लाइन पर लगने वाली 3 जोनगल प्लेटों को खोलकर चोर चुरा ले गए।
सूचना पर आरपीएफ सोजत रोड के एएसआई जगवीरसिंह ने मौका मुआयना किया। आरपीएफ पुलिस मामले की जांच कर रही है।