पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसों को निमंत्रण दे रहा है गड्डा

हादसों को निमंत्रण दे रहा है गड्डा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत रोड. कस्बेके फुलाद मार्ग कृषि उपज मंडी के सामने मालियों के बास की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलदाय विभाग द्वारा दो माह पूर्व खोदा गया गड्डा हादसों को निमत्रंण दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दो माह पूर्व जलदाय विभाग ने गड्डा खोदा था, लेकिन वापस इस गड्डे को बंद नहीं किया। फुलाद मार्ग कस्बे का अति व्यस्त मार्ग है। इस मार्ग पर दिन-रात वाहनों का आवागमन लगा रहता है। जलदाय विभाग द्वारा गड्डे को बंद नहीं किए जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने गड्डे को बंद करने की मांग की है।