पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला कांस्टेबलों ने बालिकाओं को सिखाए आत्म रक्षा के गुर

महिला कांस्टेबलों ने बालिकाओं को सिखाए आत्म रक्षा के गुर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

भास्करसंवाददाता | पाली

जिलेकी बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए सोमवार से तीन दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मारवाड़ जंक्शन, रोहट, सोजत बालिया स्कूली पाली में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में महिला कांस्टेबल द्वारा बालिकाओं को व्यायाम, कराटे, आपदा के समय बचाव के उपाय, दुश्मन से लड़ने के तरीके समेत आत्म रक्षा के लिए काम आने वाली वस्तुओं के उपयोग के बारे में जानकारी दी।

इनमहिला कांस्टेबलों ने सिखाए गुर

शिविरको लेकर एसपी भार्गव ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मारवाड़ जंक्शन में महिला कांस्टेबल सीमा और सोजत रोड थाने में कार्यरत सरिता ने बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया। इसी प्रकार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहट में ललिता छोटू कंवर ने, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत में पारस गीता देवी ने और राजकीय बालिका बालिया उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली में सरिता और मीरा ने बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया। शिविर में संबंधित विद्यालयों में कक्षा 9 से 12वीं तक अध्ययनरत बालिकाओं के अलावा क्षेत्र में निवासरत अन्य बालिकाओं ने भी भाग लिया। शिविर में कई बालिकाओं ने बचाव के तरीकों को बारीकी से सीखा। शिविर के दौरान महिला कांस्टेबलों ने बालिकाओं को अभ्यास भी करवाया।

खबरें और भी हैं...