राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य डॉ. देवराजन 23 को आएंगे पाली
पाली| राजस्थानराज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य डाॅ एमके देवराजन पाली की दो दिवसीय यात्रा पर 23 फरवरी को आएंगे। कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने बताया कि डाॅ देवराजन 23 फरवरी दोपहर 12.45 बजे रेल द्वारा सोजत रोड पहुचेंगे। वहां से कार के माध्यम से पाली आएंगे। जहां दोपहर 3 बजे से 3.30 बजे तक जनसुनवाई करेंगे। इसके बाद शाम 6.30 बजे तक कैंप कोर्ट करेंगे। वे रात्रि विश्राम पाली में करने के बाद दूसरे दिन 24 फरवरी सवेरे 9.30 से 10.30 बजे तक कैंप कोर्ट, सवेरे 10.30 से 11.30 बजे तक जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक, सवेरे 11.30 से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई तथा दोपहर 12 से 2 बजे तक कोर्ट कैंप करने के बाद वे माउंट आबू के लिए रवाना होंगे।